Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना संक्रमित

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है।  

Advertisement

 

कंगना ने सोशल मीडिया पर ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई फ़ोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा है- ‘मैं पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। साथ ही आंखों में जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने के बारे में सोच रही थी, इसलिए कल अपना कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’

 

अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं है कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी होने ना दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइये इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari