Advertisement

पद्मश्री कन्हैया लाल सेठिया की आज जयंती, राज्यपाल धनखड़ का ट्वीट – पुण्यतिथि पर किया नमन

कोलकाता राजस्थान

सनलाइट, कोलकाता। “धरती धोरा री” के रचनाकार और महान राजस्थानी कवि पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया की आज 102वीं जन्म जयंती है। इसपर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर उन्हें याद भी किया है।

Advertisement

 

राजस्थान से ही आने वाले राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट तो किया पर जन्मजयंती  के जगह कन्हैया लाल सेठिया को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया जो आज नही 11 नवंबर को है।

 

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर लिखा – पद्मश्री कन्हैया लाल सेठिया को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। एक महान और प्रसिद्ध राजस्थानी और हिंदी कवि। राजस्थानी को संविधान में शामिल करने के प्रबल समर्थक। उनकी सभी कविताएँ व्यापक हैं और मानव राग को छूती हैं। उनकी रचना “धरती धरां री” युगांतरकारी है। हालांकि अब उन्होंने वापस ट्वीट कर इस गलती को सुधार लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari