Advertisement
amar dubey

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का सहयोगी अमर दुबे एनकाउंटर में ढ़ेर

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे के करीबी साथी अमर दुबे को एसटीएफ की टीम ने हमीरपुर जिले में मार गिराया है। 
इस सम्बंध में यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को बताया कि आज सुबह हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस को कानपुर कांड के आरोपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे के करीबी साथी अमर दुबे की लोकेशन मिली। जिस पर उसे घेर लिया गया। घेराबंदी देख वह भगने लगा। इस बीच उसने एसटीएफ व पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जिसके बाद उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया। 
जानकारी के मुताबिक, मारा गया अमर दुबे कुख्यात विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी है और कानपुर के बिकरु गांव में सीओ देवेंद्र मिश्रा, एसओ महेश यादव सहित आठ पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या की वारदात में शामिल था और घटना के बाद से फरार हो गया था।  मौके पर पुलिस साक्ष्यों को जुटा कर उसके अन्य साथियों का सुराग लगा रही है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari