Advertisement

Kolkata Fire – चाँदनी चौक में लगी आग, मौके पर कई दमकल पहुँची

कोलकाता

Kolkata Fire – कोलकाता में एक और आग लगने की घटना घटी है। सोमवार शाम चांदनी चौक में एक बहुमंजिला में आग लग गई।

Advertisement

Kolkata Fire

बहुमंजिला की दूसरी मंज़िल पर एक गोदाम में आग लगी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गोडाउन में आग लगी।

आग तेज़ी से आस-पास में फैल गई। खबर मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कुछ काबू पाया।

हालांकि अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें कई दुकानें हैं।

घना इलाका होने की वजह से दमकल की गाड़ियों को इलाके में घुसने में दिक्कत हुई। दमकलकर्मियों ने गोदाम के शीशे तोड़कर धुआं निकालने का प्रयास किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari