Advertisement
sunlight news

कोलकाता में पकड़ा गया बांग्लादेशी आतंकी संगठन JMB का संदिग्ध

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादी का नाम मोहम्मद अब्दुल कासिम (22) है। वह मूल रूप से बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना अंतर्गत दुरमुट गांव का निवासी है। सोमवार सुबह उसे कोलकाता के कैनल ईस्ट रोड स्थित गजनवी ब्रिज के पास दबोचा गया है। वह बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से सक्रिय रूप से जुड़ा है।

Advertisement

एसटीएफ के उपायुक्त शुभंकर सिन्हा सरकार ने सोमवार को बताया कि कोलकाता में इस आतंकी की मौजूदगी संबंधी पुख्ता सूचना एसटीएफ को मिली थी जिसके बाद सादी वर्दी में टीम उसे दबोचने की जुगत में लगी हुई थी। सुबह 10 बजे के करीब उसे गजनवी ब्रिज के पास घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह जेएमबी का सक्रिय सदस्य है और आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। वह कोलकाता क्यों आया था, उसका क्या इरादा था, महानगर में उसके और भी साथी है या नहीं आदि के बारे में उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बीते शनिवार को बिहार के गया से सीबीआई ने मोहम्मद एजाज नाम के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ कर पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में मौजूद उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस ने अब्दुल कासिम को गिरफ्तार किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari