Advertisement

Kolkata – 14 लोगों के खिलाफ रेप के झूठे मामले, फंसाकर पैसे लेने का आरोप; कोलकाता से युवती गिरफ्तार

कोलकाता

Kolkata – कोलकाता से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया से टारगेट कर लोगों से संपर्क बनाने, झूठे आरोप लगाने और फिर उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Kolkata

महिला की पहचान रागेश्री गोपे के तौर पर हुई है।राजेश्री का काम खास प्रोफेशनल्स को ब्लैकमेल करने के लिए सुनियोजित तरीके से टारगेट करना था।

फिर उनकी प्राइवेट तस्वीरें और संवेदनशील जानकारी हासिल कर बड़ी रकम मांगने का काम राजेश्री करती थी।

पैसों मांग पूरी नहीं होती थी, तो वह उन लोगों के ख़िलाफ़ रेप या छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के झूठे केस दर्ज करा देती थी।

Kolkata – अलीपुर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, पंचसयार पुलिस ने राजेश्री को रेप और छेड़छाड़ के झूठे केस दर्ज कराने की धमकी देकर जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ़्तार किया।

शनिवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किए जाने पर, जज ने उसे 1 अक्टूबर तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Kolkata – False Rape Case

पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठनों ने अब तक उसके द्वारा दर्ज कराई गई ऐसी 14 झूठी शिकायतों के बारे में जानकारी दी है।

शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में उसके ख़िलाफ़ कुल 11 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें सर्वे पार्क में दो, सर्वे पार्क महिला पुलिस स्टेशन में एक, पंचसयार में दो और रबींद्र सरोवर, आनंदपुर और जादवपुर स्टेशनों में अन्य शिकायतें शामिल हैं।

पंचसयार मामले के बारे में बताया गया कि “इसके पीछे एक बड़ा सिंडिकेट और राजनीतिक संरक्षण काम कर रहा था।

समाज की जानी-मानी हस्तियां—इंटरनेशनल टेनिस स्टार से लेकर अनुभवी डॉक्टर तक इस सिंडिकेट का शिकार बने हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ़्तार महिला सर्वे पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संतोषपुर ईस्ट रोड इलाके में रहती है।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि पुलिस को कम से कम 14 लोगों के ख़िलाफ़ रेप और छेड़छाड़ के 11 झूठे केस दर्ज कराने के बारे में जानकारी मिली है।

कोर्ट के आदेश के बाद 9 अप्रैल को पंचसयार पुलिस स्टेशन में राजेश्री के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता एक डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि राजेश्री, जो उसके पति की पूर्व मरीज़ थी, पिछले दिसंबर से उन्हें लगातार धमकी दे रही थी।

राजेश्री पैसे ऐंठने और ब्लैकमेल करने के लिए लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। परिवार को ऐसी आखिरी धमकी 30 जनवरी को मिली और उन्हें अलीपुर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा।

पंचसायर पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू की और पक्के सबूतों के आधार पर शुक्रवार दोपहर आरोपी महिला को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी अभी गिरफ्तार महिला के मोबाइल फ़ोन, कॉल रिकॉर्ड और पहले से दर्ज ग्यारह मामलों से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari