breaking news

Varanasi Encounter : वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर एनकाउंटर में ढ़ेर

उत्तर प्रदेश

Varanasi Encounter – उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार की सुबह सुबह एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

Varanasi Encounter

पुलिस के मुताबिक, ATS को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा है।

इसके बाद रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने उसे रोककर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान वह बाइक से उतर कर भागने लगा।

इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान बृजेश को गोली लगी।

पुलिस टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेश पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Varanasi Encounter – बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला बताया गया है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC का कमांडर था।

उसके खिलाफ झारखंड में कई मामले दर्ज होने और NIA की ओर से उसकी तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Share from here