Advertisement

समीर वानखेड़े की साली ने ड्रग कारोबार के आरोप केस में नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के परिवार की तरफ से अब नवाब मलिक के खिलाफ तीसरी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत समीर वानखेड़े की साली ने हर्षदा दिनानाथ रेडकर ने दर्ज कराई है, जिनपर नवाब मलिक ने ड्रग्स धंधे में जुड़े होने का आरोप लगाया था।

Advertisement

 

समीर वानखेड़े की साली हर्षदा ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस थाने में नवाब मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह शिकायत आईपीसी की धारा 354, 354डी, 503 और 506 के तहत कराई गई है। इसके अलावा महिला (प्रतिषेध) अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 के सेक्शन 4 के तहत भी मलिक के खिलाफ शिकायत हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari