Advertisement
breaking news

मालदा – 12 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

बंगाल

मालदा में करोडों रुपये के बड़े मादक कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। 12 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ के साथ एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की एसटीएफ ने कल रात मालदा के इंग्लिश बाजार थाने से सटे इलाके से दंपति को गिरफ्तार किया।

Advertisement

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, म्यूजिक सिस्टम में नशीले पदार्थ की तस्करी का प्रयास किया गया था। ढाई किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार दंपति मुर्शिदाबाद के लालगोला का रहने वाला है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari