Advertisement
breaking news

राजस्थान – ISI के लिए जासूसी करने वाले शख्स को राजस्थान इंटेलिजेंस टीम ने किया गिरफ्तार

राजस्थान

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गैस एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

 

राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई में झुंझुनूं जिले के नरहड़ गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।

 

संदीप की नरहड़ में गैस एजेंसी है। वह पास में आर्मी कैंप में गैस सिलेंडर की सप्लाई करता है। इस कारण आर्मी कैंप में उसका आना-जाना रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने आर्मी कैंप के फोटो और गोपनीय सूचना आइएसआइ तक पहुंचाई है। इसके बदले उसे पैसे मिले हैं।

 

राजस्थान इंटेलिजेंस के महानिदेश उमेश मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर अफसर ने संदीप से वाट्सएप चैट, वाइस काल और वीडियोग्राफी से संपर्क कर नरहड़ आर्मी कैंप की सूचनाएं मांगी। उससे फोटो व अन्य गोपनीय सूचना मांगी गई, जिसके बदले उसे पैसे देने का प्रलोभन दिया गया था। कुछ पैसा उसे मिला भी है।

 

गुप्तचर की सूचना के आधार पर संदीप पर निगरानी रखी गई। सूचना पक्की होने पर 12 सितंबर को उसे हिरासत में लेकर मिलिट्री इंटेंलिजेंस और राजस्थान पुलिस इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। तीन दिन चली पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

मिश्रा ने बताया कि संदीप को जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह से संदीप पाकिस्तानी हैंडलर अफसर के संपर्क में था। उसे वाट्सएप और अन्य माध्यमों से सूचनाएं और फोटो भेजता था। संदीप के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम,1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari