sunlight news

मनीष शुक्ला हत्याकांड – सीआईडी ने 2 को किया गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बीजेपी नेता मनीष शुक्ला हत्याकांड की जांच में जुटी सीआईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईडी ने मंगलवार सुबह बैरकपुर इलाके से मनीष की हत्या में शामिल होने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम मोहम्मद खुर्रम खान और गुलाब शेख बताया जा रहा है।

वहीं राजू नामक एक व्यक्ति भी अधिकारियों की नजर में है। सीआईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष की उनके साथ व्यक्तिगत दुश्मनी थी। पता चला है कि इसी को लेकर साजिश रची गई थी। सीआईडी के अधिकारी गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रहे हैं। 

 

सीआईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण मनीष की हत्या हुई है। कुछ साल पहले खुर्ऱम के पिता की हत्या में मनीष शुक्ला का नाम सामने आया था। तब से ही वह निशाने पर थे। इसके पहले तीन बार मनीष शुक्ला बच गए थे। जांच में जुटे अधिकारियों को पता चला है कि मनीष की हत्या की योजमा बनाई गई थी। पिछले करीब एक महीने से बीजेपी नेता की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही उनके सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर गए वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे दिया। 

 

Share from here