Advertisement
breaking news

Memari – घर में बना था बेसमेंट, मिले 42 लाख रुपए, 47 किलो गांजा भी बरामद

बंगाल

Memari में एक महिला के घर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। छापेमारी में महिला के घर के बेसमेंट से 42 लाख नगद और 47 किलो गांजा मिला है।

Advertisement

Memari

पैसे गिनने के लिए एक मशीन भी लाई गई थी। पुलिस ने इस घटना में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम संगीता साहनी है।

सूचना के आधार पर मेमारी थाना पुलिस ने मेमारी स्थित कृष्टि सिनेमा हॉल के पीछे मोहल्ले में छापेमारी कर इस नशे के गिरोह का भंडाफोड़ किया।

घर के अंदर एक रास्ता है, वहाँ बकरियाँ रखी जाती हैं। वही पर कुछ कदम चलने के बाद मेमारी पुलिस स्टेशन की पुलिस को दो बड़ी बोरियां मिलीं। जिसके चारों ओर बकरियों के खाने के लिए पेड़ों के पत्ते बिखरे पड़े थे।

उसे हटाने के बाद एक तहखाना दिखाई दिया। तहखाने के ऊपर लोहे का ढक्कन था। जैसे ही पुलिस ने ढक्कन खोला तो वे चौंक गए।

वहां पैसों के बंडलों से भरा बैग रखा हुआ था। पैसों के अलावा घर से 47.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूरे ऑपरेशन का मेमारी पुलिस स्टेशन द्वारा वीडियो रिकार्ड किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari