भाजपा का वार्ड 42 में सदस्यता अभियान

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज जोड़ासांकू पश्चिम मण्डल द्वारा वार्ड 42 में अफीम चौरस्ता के निकट कैम्प लगाया गया। लगभग तीन घंटे चले इस कैम्प में काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

किशन झंवर ने बताया कि हमलोग कैम्प के अलावा घर घर जाकर भी लोगों को स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना रहे हैं।

इस सदस्यता अभियान कैम्प में प्रदेश भाजपा नेता किशन झंवर, मण्डल अध्यक्ष सुनील सक्सेना,
गौरव खन्ना, दीपक जरीवाल, राजेश साव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from here