‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की तबियत फिर बिगड़ी, ICU में भर्ती

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोरोना से ठीक होने के तीन बाद फिर ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर को ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वहां के आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है।

 

पीजीआई के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने बयान जारी इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन लेवल गिर जाने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। 

 

91 साल के मिल्खा सिंह को तीन दिन पहले ही यानी 31 मई को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 20 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो कुछ दिन होम आइसोलेशन में ही थे। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 24 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 31 मई को छुट्टी मिल गई थी। 

Share from here