अकाली दल ने पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 400 में टीका खरीद कर निजी अस्पतालों को 1060 रुपये में बेच रही पंजाब सरकार

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पंजाब में विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखवीर सिंह बादल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर ऊंची कीमतों पर निजी अस्पतालों को कोविड-19 टीके की खुराक बेचने का आरोप लगाया है।

 

एसएडी प्रमुख बादल ने दावा किया कि कोवैक्सीन टीके को प्राइवेट अस्‍पतालों को 1,060 रुपये में बेचा जा रहा है।

 

चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं हैं और आम लोगों को मुफ्त में टीके की खुराक देने के बदले उसे निजी संस्थाओं को बेचा जा रहा है।

 

उन्होंने दावा किया कि कोवैक्सीन टीके की खुराक राज्य को 400 रुपये में मिलती है और उसे निजी संस्थाओं को 1,060 रुपए में बेचा जा रहा है।

Share from here