Nadia – कृष्णनगर के नदिया में हुए हत्याकांड मामले में 8 दिन बाद मुख्य आरोपी देशराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Nadia
उल्लेखनीय है कि कृष्णनगर के मानिकपाड़ा में एक घर में घुसकर कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के बाद से मुख्य आरोपी देशराज सिंह लापता था। देशराज के मामा कुलदीप सिंह को शनिवार को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया था।
उस पर हत्या की जानकारी होने के बावजूद देशराज को पनाह देने और उसे भागने में मदद करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मामा ने देशराज के भागने में मदद की थी।
Share from here
