Advertisement
breaking news

नंदीग्राम चुनाव – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई आज

बंगाल

आज का दिन पश्चिम बंगाल के लिए बेहद अहम है। आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में दाखिल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर नयी पीठ सुनवाई करेगी।

Advertisement

 

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा के तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो की चुनावी याचिका पर सुनवाई से अलग होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने मामले को न्यायमूर्ति शंपा सरकार की पीठ को सौंप दिया। मामले को बुधवार दोपहर 2.30 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

     
सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से बनर्जी को 1,956 मतों से हराया था। न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने इस मामले में सुनवाई से सात जुलाई को खुद को अलग कर लिया था। न्यामूर्ति चंदा ने इस मामले से उन्हें अलग करने की मांग को लेकर ममता बनर्जी पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया था। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari