Advertisement
breaking news

नारदा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज

कोलकाता

नारद स्टिंग मामले में गिरफ्तार 4 बडे नेताओं फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा एवं सोवन चटर्जी को गिरफ्तार किया है। जिनकी जमानत पर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अगुवाई में कलकत्ता उच्च न्यायालय की दो जजों की बेंच बुधवार को सुनवाई करेगी।

Advertisement

 

इसके साथ ही कोलकाता हाईकोर्ट में आज नारद स्टिंग आपरेशन मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने को लेकर सीबीआइ की याचिका पर भी सुनवाई होगी। राज्य में इस मामले को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन के कारण जांच एजेंसी इसकी सुनवाई दूसरे राज्य में स्थानांतरित करना चाहती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari