Advertisement
breaking news

शिरडी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से शिरडी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिरडी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाओं और 3 पुरुष हैं। घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari