Advertisement

नेशनल ह्यूमन राइट्स फेडरेशन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

सामाजिक

कोलकाता। लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा किये गये हमले में शहीद वीर जवानों की याद में नेशनल ह्यूमन राइट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू पांडे के नेतृत्व में गणेश टाकीज चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।

Advertisement

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की तस्वीर पर मोमबत्ती जला व माल्यपर्ण कर दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पाद का बहिष्कार करने की शपथ ली।

इस मौके पर रोबिनसन ठाकुर, पवन शर्मा, अधिवक्ता मुकेश कुमार पांडे, रिषि शुक्ला, सरवेश ठाकुर, रीता लाटा, राकेश पांडे, रंजना अग्रवाल, सुनीता नाटाहा, अरुण सिंह खरवार, शैलेश जायसवाल, प्रेम दूबे, राहुल राय, रामनरेश लाटा, चंद्र कुमार शाह, पूनित दूबे, अनूप गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari