Advertisement

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने किया इंदिरा गांधी को लेकर विवादित पोस्ट शेयर, सीएम ने दी चेतावनी

अन्य

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नवनियुक्त सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने अपने फेसबुक पेज पर इंदिरा गांधी का विवादित कॉर्टून पोस्ट किया है।

Advertisement

 

इसमें इंदिरा गांधी का स्केच बनाया गया है, जिसमें वह मानव खोपड़ी के ढेर के पास खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।फोटो में उन्होंने एक बंदूक पकड़ी हुई है, जिसकी नली पर भी मानव खोपड़ी लगी है।इस विवादित स्केच को पोस्ट करने के बाद पंजाब कांग्रेस में हंगामा खड़ा हो गया।

 

कश्‍मीर को अलग देश बताने वाले मालविंदर सिंह माली के फेसबुक पेज पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विवादित कार्टून को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे बयान राज्य की शांति और स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari