Advertisement

नवाब मलिक का समीर वानखेड़े से सवाल, पूछा- क्या ड्रग्स के धंधे में आपकी साली भी है शामिल?

महाराष्ट्र

क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखड़े पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक का हमला लगातार जारी है।

Advertisement

 

अब नवाब मलिक ने ट्वीट कर समीर वानखेड़े से पूछा है कि क्या आपकी साली भी ड्रग्स के धंधे में शामिल है? नवाब मलिक का दावा है कि समीर वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर के खिलाफ पुणे की अदालत में ड्रग्स का केस चल रहा है। अब इस मुद्दे पर नवाब मलिक समीर वानखेड़े से जवाब मांग रहे हैं।

 

नवाब मलिक ने ट्वीट करते हुए समीर वानखेड़े से पूछा- “क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स व्यवसाय में शामिल है? आपको इस जवाब का जवाब जरूर देना चाहिए क्योंकि उनका केस पुणे की अदालत में लंबित है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये इसका सबूत है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari