नक्सलियों ने झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में रविवार रात को रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग ठप हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ के पास नक्सलियों ने लैंडमाइंस लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। घटना रात सवा दो बजे की है। इस घटना के बाद से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।
Share from here
