Advertisement
earthquake

नेपाल में सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके

विदेश
नेपाल में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के अनुसार, नेपाल के पोखरा में सुबह तकरीबन 05ः45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी।
बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र लामजंग जिले के भुलभुले में है। हालांकि इससे अबतक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बिहार की सीमा से सटा इलाका होने की वजह से यहां आने वाले भूकंप के झटकों का बिहार में भी असर देखा जाता है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari