वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, कांग्रेस ने बताया प्रदेश की जनता का अपमान

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। वित्त मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सीतारमण को घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उन पर निशाना साधा। प्रियंका ने सीतारमण के बयान को यूपी के लोगों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों को ‘यूपी टाइप’ होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति और इतिहास पर गर्व है। आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है। लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या जरूरत थी?

क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार का बजट शून्य जैसा है। इसमें सैलरी क्लास, मिडिल क्लास, गरीब-वंचित, युवाओं, किसानों और MSME सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जब राहुल के बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से जवाब देने के लिए कहा।

 

इस पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया है। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं। मंत्री पंकज चौधरी की बात को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,’चौधरी ने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए इतना काफी है। उन्होंने आगे कहा था कि राहुल ने जिन कैटेगरी का जिक्र किया है। उनके बारे में मैनें बजट में कुछ न कुछ कहा है’।

Share from here