Odisha Fire – ओडिशा के कटक में अस्पताल में भीषण आग लग गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है।
Odisha Fire
घटना एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर विभाग की है। इस आग में कम से कम दस लोगों के मारे जाने की आशंका है।
सभी मृतक अस्पताल के ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज थे। पांच घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और फिर अस्पताल के मरीजों से मुलाकात की।
