Advertisement
breaking news

हुगली में डेंगू से एक और मौत

बंगाल

हुगली में एक बार फिर डेंगू से मौत की खबर आई है। मृतक का नाम कायनात परवीन है। 15 वर्षीय किशोरी वैद्यबाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 की रहने वाली है। शुक्रवार को बच्ची को बुखार के कारण श्रीरामपुर वाल्श अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसी रात बच्ची की मौत हो गयी। स्थानीय निवासियों ने सफाई और मच्छरों को मारने में नगर पालिका की भूमिका पर सवाल उठाया है। एक महीने में हुगली में डेंगू से 10 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari