Advertisement
breaking news

उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में हुए शामिल

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को एक और झटका दिया है। उद्धव ठाकरे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर ने शिंदे गुट का दामन औपचारिक रूप से थाम लिया है। सांसद गजानन कीर्तिकर महाविकास अघाड़ी सरकार के समय एनसीपी के खिलाफ खुल कर अपनी नाराजगी जताने वाले नेता थे। गजानन कीर्तिकर के एकनाथ शिंदे और बीजेपी के साथ जाने का उद्धव ठाकरे गुट पर खासा असर होने वाला है। गजानन कीर्तिकर ठाकरे गुट के बेहद अनुभवी और जमीनी नेता थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari