Advertisement

राजीव के विधानसभा क्षेत्र में लगे “बाहरी व्यक्ति नहीं चाहिए” के पोस्टर

बंगाल

पश्चिम बंगाल में नाराज चल रहे वन मंत्री राजीव बनर्जी को मनाने की कोशिशें तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार हो रही हैं लेकिन इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही। अब राजीव के विधानसभा क्षेत्र डोमजूर में “बाहरी व्यक्ति नहीं चाहिए” के पोस्टर लगाए गए हैं जिसकी वजह से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पोस्टर के नीचे इसे लगाने वालों के तौर पर तृणमूल कर्मी वृंद का नाम दिया गया है।

Advertisement

 

दरअसल राजीव बनर्जी को मनाने के लिए तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर दो बार बैठक कर चुके हैं। एक दिन पहले ही बैठक हुई है लेकिन अब एक बार फिर इस तरह के पोस्टर लगने से खबर है कि उनकी नाराजगी और अधिक बढ़ेगी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari