Advertisement

Pahalgam Terror Attack – सऊदी दौरे से बीच में भारत लौटे PM मोदी, एयरपोर्ट पर ही की मीटिंग

देश

Pahalgam Terror Attack – जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज सऊदी अरब की यात्रा को बीच में ही खत्म कर स्वदेश लौट आए हैं।

Advertisement

Pahalgam Terror Attack

प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव के साथ बैठक कर हालात पर बात की।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार देर शाम को ही श्रीनगर के लिए रवाना हो गए और वहां उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की।

पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर बातचीत भी हुई।

मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवादी हमले की निंदा की।इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari