Advertisement
breaking news

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, अबतक 30 की मौत

विदेश

पाकिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई हैं, इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है।

Advertisement

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक 30 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस में भिड़ंत में अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं।

 

हादसा घोटकी के पास हुआ है। मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई। इस कारण मिल्लत एक्सप्रेस की 8 और सर सैयद एक्सप्रेस की इंजन समेत चार बोगियों ट्रैक से उतर गईं।इस हादसे में अब तक 30 के मारे जाने की खबर है, जबकि 40 से 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari