Advertisement

पंजशीर में तालिबान ने किया एंट्री का दावा, अहमद मसूद के लड़ाकों ने किया इनकार

विदेश

तालिबान ने दावा किया कि उसके लड़ाके पंजशीर प्रांत में दाखिल हुए हैं। तालिबान सांस्कृतिक आयोग के एक सदस्य अन्नामुल्लाह समांगनी ने कहा कि पंजशीर प्रांत में कोई लड़ाई नहीं हुई, मगर अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के मुजाहिदीन बिना किसी प्रतिरोध का सामना किए विभिन्न दिशाओं से आगे बढ़े। इस्लामिक अमीरात की सेना विभिन्न दिशाओं से पंजशीर में प्रवेश कर चुकी है।

Advertisement

 

अहमद मसूद के समर्थकों ने पंजशीर की ओर तालिबान के आगे बढ़ने के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि किसी ने भी प्रांत में प्रवेश नहीं किया है। रेसिस्टेंस फोर्स डेलिगेशन के प्रमुख मोहम्मद अलमास जाहिद ने कहा कि पंजशीर में कोई लड़ाई नहीं हुई है और ना ही कोई घाटी में दाखिल हुआ है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari