Advertisement

Parnasree – पर्णश्री में तालाब से मिला व्यक्ति का शव

कोलकाता


Parnasree – पर्णश्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूनिक पार्क देवालय इलाके में एक तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

Parnasree

स्थानीय निवासियों का दावा है कि मृतक उस इलाके का रहने वाला नहीं था। आज सुबह तालाब में शव को उतराता देख स्थानीय लोगों ने पर्णश्री पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पर्णश्री थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय विद्यासागर अस्पताल भेज दिया।

उस व्यक्ति की मौत कैसे हुई और उसका शव इस तालाब में कैसे आया, इसे लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है।

घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पर्णश्री पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना के पीछे का रहस्य साफ हो पाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari