दुआरे सरकार के बाद अब ”पाड़ाय पाड़ाय समाधान”

बंगाल

‘दुआरे सरकार’ के बीच, सीएम ममता बनर्जी ने बोलपुर की प्रशासनिक सभा में ‘पाड़ाय-पाड़ाय समाधान’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 2 जनवरी से 15 फरवरी तक इलाके की छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

 

‘द्वारे सरकार’ के माध्यम से व्यक्तिगत समस्या का समाधान किया जा रहा है, जबकि ‘पाड़ाय-पाड़ाय समाधान’ से इलाके की समस्या का  समाधान का काम किया जाएगा। इनका समाधान 15 दिनों के अंदर होगा। इसके लिए अलग-अलग टास्क फोर्स गठन किया जाएगा तथा अलग से अधिकारियों और कर्मचारियों को काम कर लगाया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय समस्यों का द्रूत गति से समाधान किया जाएगा।

Share from here