प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को रायसेन से दूर किया है। साथ ही कई चीजों पर सरकार की राय उन्होंने स्पष्ट कर दिया है। किसानों को पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियां भी कभी बंद नहीं होंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक की वजह से अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। पहले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता था। अब हमने देश के हर किसान को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब किसानों को ज्यादा ब्याज पर कर्ज लेने से मुक्ति मिली है। पीएम ने किसानों से कहा कि हमारा मकसद अब देश में मजबूत भंडारण नेटवर्क का निर्माण करना है। इसके लिए हम उद्योग जगत से भी कह रहे हैं कि वो आगे आएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर इस बार विपक्ष रहा, उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में किसानों की सिर्फ एक बार ही कर्जमाफी की गई, वो भी 50 हजार करोड़. जबकि उनकी सरकार हर साल इससे अधिक पैसे किसानों के खाते में भेज रही है.
