pm modi

अफगानिस्तान के हालात पर पीएम मोदी ने की 3 घंटे तक हाई लेवल बैठक

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अफगानिस्तान के हालात को लेकर हाई लेवल बैठक की। करीब 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में अफगानिस्तान के ताजा हालात के साथ-साथ भारत के भावी कदमों के बारे में भी चर्चा हुई।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह हाई लेवल मीटिंग ऐसे वक्त की है जब एक दिन पहले ही मंगलवार को कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई की मुलाकात हुई थी। पहली बार भारत ने औपचारिक तौर पर तालिबान से बातचीत की। अफगानिस्तान में अभी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू और सिख) के कई अफगान नागरिक भी भारत आना चाहते हैं। उन्हें भारत लाने के लिए सरकार ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ चला रही है लेकिन अफगानिस्तान से अमेरिका की विदाई के बाद यह ऑपरेशन रुका हुआ है।

Share from here