Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, यूक्रेन में फंसे भारतीयों पर भी चर्चा

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में पीएम मोदी को जानकारी दी। भारत-रूस के लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराते हुए पीएम ने रूस और नाटो के बीच मतभेद को केवल बातचीत के द्वारा ही सुलझाए जाने की बात कही।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा को तत्काल बंद करने की अपील की और राजनयिक वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में, भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सहमति व्यक्त की है कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari