Advertisement
Pm modi

पीएम मोदी आज स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित ‘युवा शिविर’ को करेंगे संबोधित

गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित ‘युवा शिविर’ को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को दी। 

Advertisement

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 19 मई को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वड़ोदरा के करेलीबाग में आयोजित किए जा रहे ‘युवा शिविर’ को संबोधित करेंगे।” इस शिविर का आयोजन कुंडलधाम स्थित स्वामीनारायण मंदिर और वड़ोदरा के करेलीबाग स्थित स्वामीनारायण मंदिर द्वारा किया जा रहा है। 

पीएमओ के मुताबिक, इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में शामिल करना है। पीएमओ ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मानिर्भर भारत’, ‘स्वच्छ भारत’ जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को एक नए भारत के निर्माण में भागीदार बनाना भी है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari