pm modi

कोरोना से जंग में डॉक्टर्स ने बचाया लोगों का जीवन – पीएम मोदी

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

डॉक्टर्स डे के पर देशभर के डॉक्टरों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ सालों में मिसाल कायम की है। डॉक्टर कम्युनिटी ने देवदूत बनकर लोगों की जान बचाई है। कोरोना काल में डॉक्टरों ने खुद की जान की परवाह किए बगैर लाखों जीवन बचाए हैं। डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। इस दिशा में सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के काम में जुटी है।

डॉक्टर्स कम्यूनिटी ने कोरोना महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। पीएम ने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए ) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर साल एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इसी दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिवस उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

Share from here