वैक्सीन ड्राइव को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानों से स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन नाराज, ट्वीट कर सामने रखे फैक्ट्स

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत में चल रहे वैक्सीन ड्राइव को लेकर अलग-अलग नेताओं के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने नाराजगी जताई है। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में कुछ फैक्ट्स ट्वीट किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से 75 फीसदी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद टीकाकरण की गति तेज हो गई और जून में 11.50 करोड़ खुराकें दी गईं।

उन्होंने कहा कि जुलाई के लिए कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति के बारे में राज्यों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। ये जानकारी राज्यों के साथ 15 दिन पहले शेयर की गई थी, साथ ही रोजाना आपूर्ति के बारे में भी जानकारी दी गई थी।

 

जुलाई में कुल 12 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी।निजी अस्पताल की आपूर्ति इससे अधिक होगी

Share from here