breaking news

नेताजी इण्डोर स्टेडियम में आयोजित श्रम विभाग के कार्यक्रम में हंगामा

कोलकाता

नेताजी इण्डोर स्टेडियम में आयोजित श्रम विभाग के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। मलय घटक और फ़िरहाद हकीम ने सोमवार को एक बैठक बुलाई थी, असंगठित कामगार संगठन ने दावा किया कि बैठक उम्मीद के मुताबिक किसी समाधान तक नहीं पहुंची जिसके बाद विरोध शुरू हो गया।

Advertisement

प्रदर्शनकारी नेताजी इंडोर स्टेडियम के सामने सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम के सामने फ्लेक्स और बैनर भी फाड़ दिए। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात हुआ और बैरिकेड भी लगाए गए । प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हुई।

एक घंटे के बाद भी स्थिति को नियंत्रण में नहीं लाया जा सका। पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। इस घटना के मद्देनजर, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, “उन्होंने जो मांग की है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मलय दा एक जिम्मेदार व्यक्ति है। वह मामले को ठीक से सम्भाल लेंगे। ”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari