PPL 2026 – पुष्करणा प्रीमियर लीग 2026 की विजेता बनी यंगस्टार क्लब

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। पुष्करणा प्रीमियर लीग (PPL 2026) का फाइनल मुकाबला पुष्करणा यंगस्टार ने 8 विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

PPL 2026

पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 जेम्स 156 ने रन बनाए। सबसे ज्यादा रन युवराज पुरोहित(41) ने बनाए।

पुष्करणा यंग स्टार क्लब की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पार्थ पुरोहित और प्रथम बोहरा ने(2) लिए।

यंग स्टार ने 17.4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा रन गौतम ओझा(69) ने बनाए।

बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब पार्थ पुरोहित, बेस्ट बोलर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड नींव पुरोहित ने जीता।

मेन ऑफ द सीरीज पार्थ पुरोहित बनें। किशोर पुरोहित लिगेसी अवार्ड आदित्य पुरोहित को दिया गया।

रनर अप को 11 हजार और विनर टीम को 21 हजार का टोकन ऑफ एप्रिसिएशन दिया गया।

Share from here