Advertisement
breaking news

4 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति, बनवारी लाल पुरोहित बने पंजाब के गवर्नर

देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। यह पद बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे देने के बाद खाली हुआ था।

Advertisement

 

केंद्र के वार्ताकार और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर एन रवि को नागालैंड से तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

 

राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल का भी आदेश दिया, जिसमें बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु से पंजाब स्थानांतरित किया जाना शामिल है। वह पहले पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

 

वहीं, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नई नियुक्ति होने तक उनके प्रभार के अलावा नगालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari