Advertisement
sunlight news

आज से बढ़ गए हैं गैस सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है नया रेट

बिजनेस

नई दिल्‍ली। कोविड-19 की महामारी के बीच जुलाई महीने की पहली तारीख को ही आम आदमी को  झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सि‍लेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।   

Advertisement

 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (आईओसीएल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल) के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में की गई इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 594 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें कि दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

 

इसके अलावा देश के अन्‍य शहरों में भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। देश के अन्‍य महानगरों कोलकाता में 4 रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में 4 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, राहत की बात ये है कि 19 किलोग्राम वाले सिलिंडेर की कीमत में कटौती की गई है। 

 

देश के चार महानगरों में  14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है 

 शहर                       पुरानी दरें               नई दरें 

दिल्ली                             593                  594
कोलकाता                      616                   620.5
मुंबई                             590.5                594
चेन्नई                             606.5                610.5

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari