Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे 10 नक्‍सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

देश

देश में नक्सली समस्या से निपटने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गंभीर है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देश के 10 नक्‍सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

Advertisement

 

दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाली इस हाई लेवल बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। 

बैठक में नक्सली समस्या पर किया जाएगा विचार

बैठक में देश में व्‍याप्‍त नक्सली समस्या पर विचार किया जाएगा। समस्‍या को खत्म करने में आ रही परेशानियों पर चर्चा की जाएगी। नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों को केंद्रीय मदद देकर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari