breaking news

रायगंज – बस दुर्घटना में 6 की मौत, कई घायल

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

रायगंज के रूपहार में बस दुर्घटना में छह प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुआ।

 

बताया जा रहा है कि बस प्रवासी श्रमिकों को झारखंड के पाकुड़ से उत्तर प्रदेश के लखनऊ ले जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई।

 

रायगंज थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को निकाला। जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

बस में सवार एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि पूरी बस भरी हुई थी। बस में 12 से 13 बच्चे सवार थे। कुछ यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि बस चालक नशे में था।

Share from here