Advertisement

राजस्थान – एक ही दिन में बढ़े सर्वाधिक 46 कोरोना संक्रमित

राजस्थान

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 46 नये मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजस्थान के 17 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 179 हो गई है।

Advertisement

शुक्रवार को सर्वाधिक 14 मरीज राजधानी जयपुर तथा 12 संक्रमित टोंक में मिले हैं। ईरान से जैसलमेर और जोधपुर लाए गए 9 अन्य व्यक्ति संक्रमित मिले। जबकि, उदयपुर व अलवर में 3-3, बीकानेर व भरतपुर में 2-2 और दौसा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari