Advertisement
breaking news

राजस्थान – कल 15 नए मंत्री लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों की सूची आई सामने

राजस्थान

राजस्थान में कल 15 नए मंत्री लेंगे शपथ। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों के नाम की सूची सामने आई है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों में सबसे पहल नाम गुढामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का है।

Advertisement

 

अन्य कैबिनेट मंत्रियों में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुन्तला रावत शामिल हैं। राज्य मंत्रियों की सूची में कुल चार विधायक हैं। कामां से विधायक जाहिदा, झुंझुनूं से बृजेन्द्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से राजेन्द्र गुढ़ा और दौसा से मुरारीलाल मीणा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari