Advertisement

सरकार और पुलिस की तरफ से पीएम की सुरक्षा में नही हुई कोई चूक – रणदीप सिंह सुरजेवाला

देश

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सियासत गरमा गई है। अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनकी सरकार और पुलिस की तरफ से कोई भी सुरक्षा में चूक नहीं की गई थी। उनकी माने तो पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, ऐसे में बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं।

Advertisement

 

सुरजेवाला ने एक तरफ कहा कि कांग्रेस कभी भी पीएम की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करती है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात पर भी जोर दिया किसान बीजेपी से नाराज चल रहे हैं।

 

उनकी माने तो प्रदर्शन कर रहे किसान भी यही मांग कर रहे थे कि मंत्री टेनी का इस्तीफा होना चाहिए और MSP वाली मांग पूरी होनी चाहिए। वहीं मार्ग बदलने वाली बात पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सड़क से जाने को कहा, उनको कोई मना नहीं कर सकता।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari