breaking news

Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ ने जड़ा धमाकेदार तिहरा शतक

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार तिहरा शतक लगाया है। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेली। पृथ्वी के प्रथम श्रेणी करियर की यह सबसे बड़ी पारी है। एलीट ग्रुप-बी में मैच के पहले दिन मंगलवार को पृथ्वी 240 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाया और तिहरा शतक लगाया। पृथ्वी ने 383 गेंद की पारी में 49 चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 98.96 का रहा। यह रणजी इतिहास का दूसरा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

Share from here